वाराणसी, जून 23 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आईएमएस बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में जल्द मेडिकल सुपरिंटेंडेंट (एमएस) की नियुक्ति होगी। शॉर्ट लिस्टिंग के बाद सोमवार को 14 डॉक्टरों की सूची जारी होने के बाद इसका रास्ता साफ हो गया है। इसमें आईएमएस बीएचयू के 13 और बाहर की एक महिला डॉक्टर का नाम है। एमएस पद के लिए आठ जुलाई को साक्षात्कार होगा। बता दें कि बीएचयू प्रशासन ने जनवरी में रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक और एमएस पद के लिए आवेदन मांगा था। रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रक पद पर चयन प्रक्रिया के तहत नियुक्ति कर दी गई। उधर, करीब छह महीने से एमएस पद पर नियुक्ति प्रक्रिया लटकी रही। इसके लिए 17 आवेदन प्राप्त हुए हैं। शॉर्ट लिस्टिंग के बाद 14 डॉक्टरों के नाम की सूची जारी कर दी गई। तीन आवेदकों के नाम छांट दिए गए।

इन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया ...