कटिहार, दिसम्बर 14 -- बिहार के कटिहार में अंचल कार्यालय के रवैये से परेशान एक युवक डीएम के पैर पकड़ कर फफक कर रोने लगा। उसने डीएम से कहा कि हम मर जायेंगे सर, इंसाफ नहीं मिला तो आत्महत्या कर लेंगे। इस युवक का नाम सत्यम उर्फ छोटू सिंह पकड़िया निवासी है। मामले को डीएम ने गंभीरता से लिया। जांच करने पर पता चला उक्त युवक का मामला टाइटल चल रहा है, यह युवक डीएसएलआर का आदेश लेकर बराबर अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहा है। डीएम ने एडीएम विनोद कुमार को मामले को देखने की बात कहा। युवक को भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द इस दिशा में कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने स्पष्ट किया कि टाइटल रहते वाद का निपटारा अंचल स्तर पर नहीं किया जा सकता है। समाधान के लिए क्या किया जा सकता है, इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान अंचल व प्रखंड कार्यालय में हड़कंप रहा। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.