देहरादून, दिसम्बर 1 -- सर। मेरा पुत्र 14 वर्ष पहले दुबई चले गया था लेकिन तब से वापस नहीं आया और ना ही खर्च देता है। घर पर उसके तीन बच्चे और पत्नी है। उनका पालन पोषण हमारे कंधों पर है और खुद वह स्वस्थ्य नहीं है। बुजुर्ग की पीड़ा सुनकर एडीएम केके मिश्रा ने कार्रवाई के निर्देश दिए। सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में घरेलू व जमीन विवाद, सीमांकन, सड़क डामरीकरण, सिंचाई गूल, ऋण माफी, आर्थिक अनुदान, भरण पोषण, रोजगार आदि से जुड़ी 130 शिकायतें दर्ज हुई। एडीएम केके मिश्रा ने समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया। आमवाला निवासी बुजुर्ग ने बेटे और बहू पर मारपीट कर घर से बाहर करने और शिव कॉलोनी निवासी महिला ने अपने पति द्वारा घर से निकालने व खर्च न देने की शिकायत की। एडीएम ने एसडीएम सद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.