लखनऊ, मई 11 -- Mayawati News: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर सोमवार को टिप्पणी की। सोशल मीडिया एक्स हैंडल लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखते हुए मायावती ने कहा, इसका प्रभाव 'सर्व समाज' के हित में भी दिखना चाहिए, अन्यथा इसे राजनीतिक जुगाड़ और सरकारी संसाधनों पर बढ़ा हुआ 'बोझ' ही माना जाएगा। मायावती ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक लंबे संदेश में कहा, 'वैसे तो मंत्रिमंडल में सदस्यों को कम करना या बढ़ाना सत्ताधारी पार्टी का आंतरिक राजनीतिक चिन्तन का मामला ज़्यादा होता है, किन्तु कुल मिलाकर इसका अच्छा प्रभाव आमजन के हित के साथ-साथ, ख़ासकर 'सर्व समाज' के ग़रीबों, मज़दूरों, किसानों और युवाओं के जीवन की बेहतरी एवं महिला सुरक्षा-सम्मान आदि पर पड़ता हुआ दिखना भी जरूर चाहिये, अन्यथा ...