आगरा, अप्रैल 20 -- सहावर क्षेत्र के खुदाताल गांव में रविवार को वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण हुआ। इस दौरान अतिथियों ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी के जीवन चरित्र के बारे में जानकारी दी और कहा कि वीरांगना अवंतीबाई ने एक समाज के लिए नहीं बल्कि सर्व समाज के लिए अपना बलिदान किया। खुदाताल गांव में स्थापित की गई वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत ने किया। उन्होंने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी भारत की प्रथम महिला शासक थीं, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह राजपूत, विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, विधायक हरिओम वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान संचालक अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के संरक्षक धनंजय लोधी, राकेश राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.