मेरठ, जून 5 -- बसपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी और पूर्व राज्यसभा सांसद बाबू मुनकाद अली ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में उत्तर प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए बहुजन समाज पार्टी की सरकार का सत्ता में आना अनिवार्य है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बसपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां सर्व समाज का हित सुरक्षित है। गुरुवार को मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र के शोभापुर ग्राम में बसपा की बूथ कमेटी की विशेष बैठक हुई। मुख्य अतिथि बसपा के पूर्व सांसद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी बाबू मुनकाद अली ने शिरकत की। उन्होंने शोभापुर में दो नए बूथों का गठन किया और नवनियुक्त बूथ कमेटी के पदाधिकारियों का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- पूर्व राज्यसभा सांसद और बसपा के मुख्य मंडल प्रभारी घनश्याम चंद्र खरवार ने कहा कि बहुजन समाज के हक की लड़ाई को तेज करने के लि...