कानपुर, मार्च 29 -- कानपुर। भगवान परशुराम सर्व कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में प्रस्तावित 15वें दिव्य सर्व ब्राह्मण समागम के लिए रविवार को बैठक आयोजित की गई। शेष नारायण त्रिवेदी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तय हुआ कि सभी वेद विद्यालय के विद्यार्थी शोभायात्रा निकालते हुए विभिन्न मार्गों से चलकर परशुराम वाटिका पहुंचेंगे। परशुराम अभिनेता आशीष अवस्थी भी मौजूद रहेंगे। विभिन्न ब्राह्मण संगठन भी शोभायात्रा में सहयोग करेंगे। शोभायात्रा का संयोजन शारदा नगर का संगठन संभालेगा। बैठक में उदित मिश्रा, विवेक मिश्रा, उमा शंकर अवस्थी, प्रदीप अवस्थी, मनोज शुक्ला, अतुल शुक्ला आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...