उन्नाव, फरवरी 28 -- उन्नाव। सर्वोदय मंडल के जिला कार्यकारणी का पुनर्गठन लोक नगर स्थित जिला संयोजक रघुराज मगन के आवास पर संपन्न हुआ। सम्मेलन में पिछले कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी वर्ष के कार्यक्रमों पर चर्चा की गई । साथ ही 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष के रूप में जनपद में गांधीवादी मूल्यों का प्रचार प्रसार करने वाले साथी संजीव श्रीवास्तव को व समाजवादी विचारों के साथी अखिलेश तिवारी को मंत्री के रूप में चुना गया। इसके साथ अरविन्द कमल को संरक्षक, राम सजीवन यादव को उपाध्यक्ष, सुशील मिश्रा कोषाध्यक्ष, अनुपम यादव मीडिया प्रभारी व प्रदेश में पार्टी प्रतिनिधि के रूप में साथी पूर्व अध्यक्ष नसीर अहमद को चुना गया। इस दौरान डॉ. रामनरेश, सीताराम गुप्त, दिनेश नारायण अवस्थी, अमरेंद्र सिंह राजन यादव, हेमंत नंदन पंत आदि ...