गाज़ियाबाद, जनवरी 22 -- गाजियाबाद। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गए है। यह आवेदन 20 फरवरी तक किए जाने है। प्रवेश के लिए 15 मार्च को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी संदीप चौधरी ने बताया कि विभाग द्वारा डासना स्थित निडौरी में बालिकाओं के लिए विद्यालय का संचालन किया जाता है। विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गए है जो 20 फरवरी तक किए जाएंगे। विद्यालय में कक्षा छह, सात, आठ व नौ के रिक्त पदों के लिए प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा का 15 मार्च को आयोजन किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि कक्षा छह में 70 सीट , कक्षा सात में एक सीट वहीं कक्षा नौ में 10 सीट रिक्त है। जिनके लिए आवेदन कराए जा रहे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...