मऊ, अगस्त 11 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे 'हर घर तिरंगा अभियान-2026' के तहत सोमवार को सर्वोदय पीजी कॉलेज में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. वंदना पाण्डेय के निर्देशानुसार स्वतंत्रता आंदोलन पर आधारित क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। महाविद्यालय में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में आम्बिका दत्त पाण्डेय, दिव्यांशु राय, अंकित मौर्य, शिवेश मौर्य, कृष गुप्ता, अंजलि समेत अन्य प्रतिभागियों ने स्वतंत्रता आंदोलन, देश के स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़े सवालों...