संतकबीरनगर, मई 22 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशन में संपूर्ण भारत में सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वादों को सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण हेतु समाधान समारोह की शुरुआत हो चुकी है। विशेष लोक अदालत के माध्यम से 21, 22 व 23 अगस्त को मामले को निस्तारित करने हेतु विशेष पहल की गई है।जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह ने बताया कि विशेष लोक अदालत से पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन राज्य, जिला, तालुका स्तर पर किया जाहगा। न्याय को सरल व सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुंचाने तथा आपसी सहभागिता व सहमति से न्याय की भावना को मूर्त रूप देने के लिए सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा समाधान समारोह का प्रारंभ 21 अप्रैल 2026 से ही हो चुका है। यह भी पढ़ें- विशेष लोक अदालत 21, 22 व 23 अगस्त को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण...