गंगापार, मई 8 -- यूपी बोर्ड की परीक्षा में अव्वल रहे जंगीलाल इंटर कॉलेज कोहड़ार के प्रधानाचार्य राजेश तिवारी व प्रबंधक संतोष जैन ने हाई स्कूल की परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र अंकित निषाद, श्रृष्टि मिश्रा व इंटर के छात्र आकाश केशरी, शशांक मिश्रा को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इसी तरह कॉलेज के अन्य छात्र-छात्राओं को मेहनत कर यूपी बोर्ड की परीक्षा में स्थान लाने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में प्रकाश चन्द्र तिवारी, नागेन्द्र सिंह,रमेश चन्द्र, मंगला प्रसाद शर्मा, अनुराधा तिवारी, अनुप जैन आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.