मधुबनी, अगस्त 25 -- मधुबनी, नगर संवाददाता। खरीफ मौसम 2026 में चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे की धीमी प्रगति देखकर कृषि सचिव ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने पत्र जारी कर जिले के सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सभी कृषि समन्वयक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक और किसान सलाहकारों को सख्त निर्देश दिया है। पत्र में कृषि सचिव ने कहा है कि पिछले 14 अगस्त से खरीफ 2026 में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य प्रारंभ है और इसके लिए सभी संबंधित कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। 19 अगस्त को मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में हुई समीक्षात्मक बैठक में मधुबनी जिले की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई। मुख्य सचिव ने नाराजगी जताते हुए 10 दिनों के अंदर आवंटित लक्ष्य का 50 प्रतिशत और 23 सितंबर 2026 तक शत-प्रतिशत सर्वे कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। इसी आलोक मे...