धनबाद, अप्रैल 7 -- झरिया। अग्नि प्रभावित क्षेत्र लिलोरी पथरा में दशकों से रह रहे परिवारों की सुरक्षा को लेकर सोमवार को स्थानीय नेता राजीव पाण्डेय ने सोमवार को धनबाद के सांसद ढुलू महतो से मुलाकात की। उन्होंने सांसद को ज्ञापन सौंपकर बीसीसीएल के सर्वे में हुई लापरवाही की ओर ध्यान आकर्षित कराया। राजीव पाण्डेय ने बताया कि सर्वे में कई प्रभावित परिवारों के नाम छूट जाने के कारण उन्हें बेलगड़िया में आवास आवंटित नहीं हो पा रहा है। ये परिवार आज भी सुलगती आग और धंसती जमीन के बीच रहने को मजबूर हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि वंचित परिवारों का दोबारा सर्वे कराया जाए और नए नियमों के तहत प्रति परिवार दो-दो आवास आवंटित किए जाएं। मौके पर समाजसेवी बिहारी यादव, विनोद शर्मा, राजा मंडल और संजय प्रजापति सहित कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.