सर्वे बदलने पर किसानों की गंगा एक्सप्रेसवे पर आंदोलन की चेतावनी
अमरोहा, मई 28 -- मंडी धनौरा, संवाददाता। गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना के सर्वे में बदलाव को लेकर किसानों में भारी आक्रोश है। बुधवार को गांव जटपुरा शुमाली में दर्जनों गांवों के किसानों ने महापंचायत कर इस फैसले का विरोध किया। किसानों का आरोप है कि पहले से तय सर्वे में बदलाव कर एक स्थानीय नेता व रसूखदार लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए विभागीय स्तर पर बदलाव किया गया है।गौरतलब है कि हसनपुर क्षेत्र से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक विस्तार किया गया है। विस्तार किए गए एक्सप्रेसवे का कुछ हिस्सा मंडी धनौरा व नौगावां सादात तहसील क्षेत्र के गांवों से भी लगता हुआ गुजरेगा। फिलहाल निर्माण से पूर्व भूमि अधिग्रहण के लिए सर्वे कराया जा रहा है। वहीं किसानों ने सर्वे से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। बुधवार को क्षेत्र के गांव मिलक मोतीखेड़ा, कौराल, फौल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.