बाराबंकी, अक्टूबर 6 -- बाराबंकी, संवाददाता। बेमौसम बारिश और तेज आंधी से जिले में धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। बारिश के साथ चली तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई और कई स्थानों पर पानी भरने से फसल खराब हो गई। प्रशासन की ओर से कराए गए सर्वे में 12 हजार 305 हेक्टेयर धान की फसल के नुकसान की पुष्टि हुई है। इससे जिले के 69 हजार 353 किसान प्रभावित हुए हैं। अब किसानों को फसल क्षति का मुआवजा देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। बारिश और आंधी से सिर्फ फसलों को ही नुकसान नहीं पहुंचा, बल्कि जिले में बड़ी संख्या में कच्चे और पक्के मकान भी प्रभावित हुए। आपदा में 860 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की रिपोर्ट तैयार की गई है। वहीं अलग-अलग स्थानों पर आंधी-पानी के दौरान हुए हादसों में छह लोगों की जान चली गई। प्रशासन ने आपदा से हुई क्षति का भी आंक...