हरदोई, जुलाई 29 -- हरदोई, संवाददाता। हरदोई समेत चार जिलों को जोड़ने वाले राज्य मार्ग संख्या-38 के अब राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाईवे) बनने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाया गया है। मार्ग का प्रारंभिक सर्वे पूरा हो चुका है और अब लोक निर्माण विभाग विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर लखनऊ मुख्यालय को भेजेगा। मुख्यालय से प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाएगा, जहां से अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा मिलने का रास्ता साफ होगा। इससे पड़ोसी जनपद उन्नाव के अलावा कानपुर नगर जिले के लोग भी सीधे तौर पर लाभांवित होंगे। करीब 50 हजार लोगों का सफर रोज सुहाना होगा। बिलग्राम से शुरू होकर माधौगंज, मल्लावां, बांगरमऊ, सफीपुर, उन्नाव होते हुए प्रयागराज तक जाने वाला राज्य मार्ग संख्या-38 प्रदेश के महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों में श...