पीलीभीत, जून 23 -- पीलीभीत। डीसीओ खुशीराम भार्गव ने बताया कि जनपद भर की चीनी मिल क्षेत्रों में जीपीएस आधारित गन्ना सर्वे कार्य चल रहा है, जिसमें गन्ना विकास विभाग और चीनी मिल कर्मचारी लगे हुए हैं। गन्ना सर्वे को चेक किया जा रहा है। जनपद के गन्ना किसानों का सर्वे 30 जून तक पूरा किया जाना है। अगर किसी गांवों में अभी गन्ना सर्वे नहीं हुआ है, तो किसान अपने गन्ना पर्यवेक्षक से संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...