मेरठ, मई 16 -- किसी भी संस्था का गठन साधारण कार्य नहीं होता बल्कि यह बड़ा काम है। इससे भी बड़ा काम किसी संस्था या संगठन को सफलता के साथ चलाना होता है। सीसीएसयू कैंपस स्थित उर्दू विभाग के अध्यक्ष प्रो.असलम जमशेदपुरी ने मजलिस उल निसा की पहली सर्वे टीम को रवाना करते समय उक्त बात कही। हाल ही में स्थापित मजलिसुन्निसा का उद्देश्य महिलाओं में शैक्षिक जागरुकता पैदा करना, कल्याणकारी कार्यों में भागीदारी बढ़ाना, नई पीढ़ी में अच्छे संस्कार, धैर्य और सहनशीलता विकसित करना, गरीबों की सहायता करना एवं बच्चियों में शिक्षा और कौशल के प्रति रुचि उत्पन्न करना है। मजलिसुन्निसा टीम ने शनिवार को मेरठ के श्याम नगर और उसके आसपास के क्षेत्रों का दौरा करते हुए घर-घर जाकर महिलाओं की समस्याएं सुनीं। अध्यक्ष डॉ.शादाब अलीम, उपाध्यक्ष इफ्फत ज़किया, महासचिव सैयदा मरियम इ...