खगडि़या, मार्च 1 -- खगड़िया। नगर संवाददाता खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के बागमती नदी पर कराचीन बदलाघाट तटबंध में तीन नए स्लुइस गेट बनेंगे। इस बात की जानकारी सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के किसानों की समस्या को देखते हुए उन्होंने कराचीन बदलाघाट तटबंध के किलोमीटर 29.00 से 35.00 के बीच जलजमाव की गंभीर समस्या को लेकर सदन में तारांकित प्रश्न उठाया था। विधायक द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में जल संसाधन विभाग की ओर से स्थिति स्पष्ट की गई। मंत्री विजय कुमार चौधरी ने विभाग की ओर से बताया कि संबंधित क्षेत्र दहमा खेरी खुटहा पंचायत के सुरजनगर गांव के पास स्थित दहमा चौर क्षेत्र में आता है। इस चौर के जल निकासी की व्यवस्था वर्तमान में कराची बदलाघाट तटबंध के किलोमीटर 35.24 पर निर्मित आरसीसी फ्लड स्लूइस गेट के माध्यम से बागमती नद...