लखनऊ, अक्टूबर 17 -- बसपा सुप्रीमो मायावती ने विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कराए जा रहे सर्वे पर आपत्ति जताई है। उन्होंने शनिवार को एक्स पर लिखा कि चुनावी तैयारियों के बीच अभी से षडयंत्र के तहत धनबल के दुरुपयोग के सहारे फेक व ध्यान भटकाने वाले सर्वेक्षण कराए जा रहे हैं। इनके माध्यम से मिथ्य प्रचार किया जा रहा है, जिसमें स्वाभाविक तौर पर बसपा को निशाना बनाया जाना अति-दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण है।मायावती ने कहा कि बसपा के विरुद्ध हमेशा मिथ्या व अनर्गल प्रचार किया जाता है तथा फेक व प्रायोजित सर्वे/सर्वेक्षण में हमेशा कम करके आंका जाता है। 2007 में भी ऐसा ही किया गया था, जबकि बसपा ने पूर्ण बहुमत की अपनी सरकार बनाई थी। यह भी पढ़ें- मायावती ने चुनावी सर्वे को बताया फेक, आकाश आनंद को 28 अक्टूबर से इस मिशन पर लगाया पहले सपा और अब भाजपा राज से त्रस्त सर्...