दरभंगा, फरवरी 10 -- दरभंगा। कादिराबाद में गत शनिवार की रात छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में रविवार की सुबह मोहल्लावासियों की बैठक हुई। इसके बाद सोमवार को दरभंगा राज सर्वें कार्यालय परिसर में संतोष सिंह की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा की गयी। श्रद्धांजलि सभा में मोमबत्ती जलाकर एवं दो मिनट का मौन रखकर बच्ची की आत्मा के लिए प्रार्थना की गयी। संतोष सिंह ने कहा कि इस घटना में दरभंगा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जो सराहनीय है। अब किसी पर भरोसा नहीं करने का समय नहीं रह गया है इसलिए हमें अपने बच्चों का ख्याल खुद ही रखना होगा। मनोज शाह ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना फिर न हो इसके लिए हमें कोई ठोस कदम और निर्णय लेने की जरूरत है। समाजसेवी प्रियांशु झा ने कहा कि हम इस घटना की निंदा करते हैं ...