मैनपुरी, फरवरी 18 -- कुरावली-मैनपुरी मार्ग पर ग्रामीण अंजनी के निकट पति के साथ लौट रही महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। महिला पर्यवेक्षक पास के ही गांव में नियमित टीकाकरण का सर्वेक्षण करने गई थी। ग्राम अंजनी के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे महिला स्कूटी से नीचे जा गिरी। हादसे में महिला का पति भी घायल हुआ है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के हवाले कर दिया। घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। घटना बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ल वंशीगौहरा निवासी कमलेश यादव स्वास्थ्य विभाग में कुचेला सीएचसी पर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक महिला के पद पर कार्यरत थीं। बुधवार को वह अपने पति पातीराम के साथ स्कूटी से स्वास्थ्य सर्वेक्षण करने जसरऊ गांव जा रही थीं। ग्राम अंजनी के नि...