सर्वे कर एप में शत प्रतिशत प्रविष्टि करने पर जोर
साहिबगंज, जून 1 -- राजमहल , प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ मो यूसुफ की अध्यक्षता में जनगणना से संबंधित समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से सभी जनगणना सुपरवाइजरों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने प्रगणक से हेलो एप के माध्यम से एचएलबी में एंट्री करना सुनिश्चित करें। जितना भी सर्वे हो चुका है उसको पूर्ण करते हुए एप में शत प्रतिशत प्रविष्टि करना सुनिश्चित करें। मौके पर सहायक जनगणना पदाधिकारी मो शम्स आजम, पंचायत राज पदाधिकारी सूर्यनारायण चौधरी, बीपीओ गगन बापू, गणना सहायक निरंजन गुप्ता, अंचल निरीक्षक प्रवीण कुमार, राजीव रंजन, राकेश कुमार , मो मज़हरुल हक, प्रवीण कुमार, मो शाहजहां,नीलेश तिवारी, संतोष कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.