देहरादून, जुलाई 3 -- देहरादून, शैलेन्द्र सेमवाल। सर्वे ऑफ इंडिया को उसकी अभिनव परियोजना रियल टाइम प्रिसाइस पोजिशनिंग सर्विसेज थ्रू कोर्स नेटवर्क के लिए राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 (जूरी अवार्ड) से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार जयपुर में आयोजित 29 वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन के समापन सत्र में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने प्रदान किया।यह सम्मान भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा डिजिटल परिवर्तन के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग से सरकारी प्रक्रियाओं के पुनर्गठन श्रेणी में प्रदान किया गया। सर्वे ऑफ इंडिया की यह परियोजना कम्यूनिटी ऑपरेटिंग रेफेरेंस स्टेशन(सीओआरएस नेटवर्क) के माध्यम से रियल टाइम और उच्च सटीकता वाली पोजिशनिंग सेवाएं उपलब्ध करा...