भागलपुर, अप्रैल 25 -- सुल्तानगंज। नगर परिषद सुल्तानगंज के द्वारा सर्वेक्षण 2025- 26 को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। स्वच्छता पदाधिकारी अमित कुमार भगत ने बताया कि विभाग के द्वारा पत्र जारी कर नगर परिषद सुल्तानगंज ओडीएफ प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु आवेदन करने हेतु निर्देशित किया गया है। नगर परिषद सुल्तानगंज द्वारा ओडीएफ प्रमाण पत्र हेतु सारी तैयारियां की जा रही है। इसी क्रम में शहर वासियों को भी आदेशित किया गया है की सभी लोग अधिकतम 3 साल में आवश्यक रूप से अपना सेफ्टी टैंक सफाई कराना सुनिश्चित करवाऐंगे। केवल पंजीकृत ऑपरेटर के माध्यम से ही सेफ्टी टैंक का सफाई करवाएं। पिछले वर्ष नगर परिषद सुल्तानगंज को ओडीएफ घोषित किया गया था। इस वर्ष ओडीएफ हेतु आवेदन किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...