मुजफ्फरपुर, अप्रैल 14 -- सरैया, हिसं। रेवाघाट स्थित गंडक नदी किनारे मंगलवार को पक्षियों का सर्वेक्षण किया गया। पक्षी विशेषज्ञ राहुल कुमार, अविनाश कुमार और शिवनाथ कुमार ने बताया कि नेचर कंजर्वेशन फाउंडेशन, बेंगलुरु के गैप फिलिंग प्रोजेक्ट के तहत सर्वेक्षण किया गया है। रेवाघाट में गंडक नदी किनारे एक घंटे के भीतर 60 प्रजातियों के पक्षियों की पहचान की गई, जिनमें 10 प्रवासी और शेष स्थानीय प्रजातियां शामिल हैं। पक्षी विशेषज्ञों ने बताया कि परियोजना का उद्देश्य बिहार के उन क्षेत्रों में पक्षियों का अभिलेख तैयार करना है, जहां अब तक सर्वेक्षण नहीं हुआ है। अब तक बिहार के 14 जिलों में सर्वेक्षण कर 265 प्रजातियों का रिकॉर्ड जुटाया जा चुका है। यह भी पढ़ें- रोचक चित्रों से भरी है नंधौर सेंक्चुरी की 'नंधौर जैव-विविधता गैलरी' गणिनाथ सहनी, पर्यावरणविद् सु...