पूर्णिया, मई 11 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। बिहार राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण ने पूरे राज्य में आर्द्रभूमि का व्यापक जमीनी सर्वेक्षण किया है। इस सर्वेक्षण में बिहार के सभी जिलों को कवर करते हुए 2.25 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल वाले कुल 3911 जल निकायों की पहचान की गई है। कटिहार और पूर्णिया में सबसे अधिक जल निकाय पाए गए हैं।

मोबाइल एप्लिकेशन का विकास इन आर्द्रभूमियों का व्यवस्थित दस्तावेजीकरण और संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए बिहार सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग ने सेव बिहार वेटलैंड्स नामक मोबाइल एप्लिकेशन विकसित किया है। यह एप्लिकेशन जल निकायों के पारिस्थितिक महत्व, जल गुणवत्ता, जैव विविधता, अतिक्रमण और खतरों से संबंधित विस्तृत जानकारी के साथ संक्षिप्त दस्तावेज तैयार करने में मदद करता है। अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (जल...