मुंगेर, अप्रैल 5 -- मुंगेर, एक संवाददाता। नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार एवं यूनाइटेड नेशन एनवायरमेंट प्रोगाम के सहयोग से चल रहे स्वच्छता सर्वेक्षण- 2025-26 के तहत मुंगेर नगर निगम ने विशेष पहल करते हुए मिशन सिविक सेंस-2026 की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य शहर में स्वच्छता के प्रति नागरिकों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। अभियान के अंतर्गत लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर थूकने और पेशाब करने से बचने, शौचालयों का उपयोग करने तथा उन्हें स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नगर निगम ने साफ-सफाई को जन-आंदोलन बनाने के लिए नो स्पिटिंग, नो यूरिनेटिंग एवं क्लीन टॉयलेट्स जैसे मूल मंत्र दिए हैं। इसके साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि, वे कूड़ा केवल कूड़ेदान में डालें, चलती गाड़ियों से कचरा ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.