प्रयागराज, मई 9 -- औद्योगिक क्षेत्र थाना के  कमला नेहरू अस्पताल के समीप शनिवार शाम सर्विस सेंटर से निकलते ही चलती कार में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। प्रयागपुरम में रहने वाले श्याम कैलाश अपनी स्कॉर्पियो कार औद्योगिक क्षेत्र स्थित सर्विस सेंटर में सर्विस के लिए दी थी। सर्विसिंग के बाद जैसे ही वह कार से घर को जाने लगे तभी कमला नेहरू अस्पताल के पास आग लग गई। कार 50 प्रतिशत तक जल चुकी थी। यह भी पढ़ें- बालू लदा हाईवा वाहन जलकर राख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...