कानपुर, जनवरी 29 -- चकेरी। गोविंदनगर में एक सर्विस सेंटर में काम करने वाली युवती ने मैनेजर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बाबूपुरवा निवासी युवती के अनुसार वह गोविंदनगर स्थित एक प्रतिष्ठित कंपनी के सर्विस सेंटर में रिसेप्शनिस्ट पद पर 10 जुलाई 2025 से कार्यरत थी। आरोप है कि वहां का मैनेजर राजू पिछले काफी समय से उनके साथ छेड़खानी कर रहा था। साथ ही गलत काम का दबाव बनाता था। विरोध पर उनकी मूल मार्कशीट और वेतन रोकने की धमकी देता था। पीड़िता के अनुसार 23 जनवरी की शाम करीब 7 बजे मैनेजर राजू ने कमरे में अकेला पाकर उसका हाथ पकड़ा और कुर्सी में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह वह सर्विस सेंटर से बचकर भाग निकली। थाना प्रभारी रिकेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित के खिला...