कानपुर, दिसम्बर 21 -- कल्याणपुर। पनकी स्थित एक सर्विस सेंटर के मैनेजर व कर्मचारी ने वाहन स्वामी को पीट उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। वाहन स्वामी गाड़ी के इंजन में आई कमी ठीक कराने के लिए कई दिनों से सर्विस सेंटर के चक्कर लगा रहा था। पीड़ित की तहरीर पर पनकी पुलिस ने मैनेजर समेत दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है । बर्रा के जरौली फेस- दो निवासी शैलेंद्र सिंह के मुताबिक ने उनकी पत्नी के नाम पर पिकअप वाहन पंजीकृत है। जिसके इंजन का हेड बनने के लिए उन्होंने गाड़ी पनकी स्थित सर्विस सेंटर में दी थी। तय समय पूरा होने के बाद भी सर्विस सेंटर का मैनेजर तरुण इंजन का हेड बनवाने में हीला हवाली कर रहा था। आरोप है कि शैलेंद्र के विरोध करने पर मैनेजर तरुण ने गाली गलौज करते हुए साथी कर्मचारी समेत उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं शैलेंद्र को जान से मारने की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.