गोपालगंज, अप्रैल 28 -- गोपालगंज। गोपालगंज सदर के विधायक सुभाष सिंह ने नेशनल हाईवे ऑथिरिटी ऑफ इंडिया के परियोजना निदेशक, मोतिहारी को पत्र लिखकर एनएच 27 पर बंजारी मोड़ के पास सर्विस लेन में हो रहे जलजमाव और क्षतिग्रस्त सड़क की समस्या को जल्द दूर कराने की मांग की है। विधायक ने पत्र में कहा है कि शहर के बंजारी मोड़ स्थित चंद्रा सिनेमा के पास सर्विस लेन में पानी जमा हो रहा है। जिससे सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है और यातायात भी प्रभावित हो रहा है। पत्र की प्रतिलिपि जिला पदाधिकारी को भी भेजी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...