आदित्यपुर, मई 26 -- गम्हरिया। टाटा-कांड्रा मार्ग के सर्विस रोड में अतिक्रमण से विस्थापित हुए फुटपाथ दुकानदारों समेत सब्जी विक्रेताओं के पुनर्वास की मांग की गई। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बीडीओ को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि लाल बिल्डिंग चौक के आसपास चलाए गए अतिक्रमण मुक्त अभियान के दौरान प्रभावित हुए गरीब फुटपाथ दुकानदारों के पुनर्वास नहीं होने से उनके समक्ष जीवन यापन की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। ज्ञापन में बताया गया कि प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सराहनीय है। इससे यातायात व्यवस्था एवं आमजन की सुविधा में सुधार होगा। यह भी पढ़ें- हटाए गए फुटपाथ दुकानदारों को दोबारा बसाने की तैयारीः सीईओ लेकिन इस अभियान से प्रभावित हुए छोटे-छोटे दुकानदारों और उनके परिवारों के समक्ष ...