सर्विस रोड पार करते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पेट्रोल टैंकर के हेल्पर की मौत
इटावा औरैया, अगस्त 1 -- जसवंतनगर। आगरा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में पेट्रोल टैंकर के हेल्पर की मौत हो गई। अमृत पंजाबी होटल के सामने सर्विस रोड पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टैंकर चालक और हेल्पर को टक्कर मार दी। हादसे में हेल्पर की मौके पर ही जान चली गई, जबकि चालक बाल-बाल बच गया। थानाध्यक्ष कमल भाटी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 12 बजे जिओ कंपनी का पेट्रोल टैंकर सर्विस रोड पर खड़ा था। टैंकर चालक विकास शुक्ला पुत्र राजकिशोर शुक्ला निवासी बनीपारा महाराज, थाना रूरा, कानपुर देहात और हेल्पर मनीष वर्मा पुत्र अशोक वर्मा निवासी सिमारा, थाना नौबस्ता, कानपुर नगर सर्विस रोड पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।हादसे में गंभीर रूप से घायल मनीष वर्मा को एंबुलेंस से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.