शाहजहांपुर, जून 30 -- गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर गोवंश से बाइक टकराने के बाद घायल हुए ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के बिरिया फत्तेहपुर गांव निवासी श्रीपाल (42) रविवार शाम गांव के ही राकेश के साथ बाइक से बुधवाना बाजार सामान खरीदने जा रहे थे। सुकिया पुलिया के पास अचानक सामने आए गोवंश से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनापुर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद श्रीपाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- बाइक से घर लौट रहे युवक की सांड से टक्कर में मौत सोमवार शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के ल...