हापुड़, दिसम्बर 13 -- कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 स्थित मदर डेयरी सर्विस रोड किनारे खड़े ट्रक में बाइक सवार दो युवकों की टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक घायल हो गया। दूसरे युवक ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह अधिक घना कोहरा होने के कारण सड़क पर एक मीटर से ज्यादा दूर कुछ नहीं दिख रहा था। नोएडा के सेक्टर 72 निवासी अश्वनी शर्मा अपने दोस्त यश गुप्ता के साथ बाइक से सवार होकर पिलखुवा की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह मदर डेयरी के पास सर्विस रोड पर पहुंचे तो वहां खड़े ट्रक में उनकी बाइक टकरा गई। जिसमें अश्वनी शर्मा घायल हो गया। उन्होंने बताया कि अश्वनी के परिजन को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...