बागपत, मार्च 9 -- बड़ौत। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान को भेजे गए पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि दिल्ली-देहरादून हाईवे के पास स्थित गांव हिलवाड़ी रोड से रेलवे मार्ग हिलवाड़ी तक सर्विस रोड के निर्माण का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया है। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान द्वारा इस संबंध में पत्र लिखकर क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए सर्विस रोड निर्माण का अनुरोध किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...