फरीदाबाद, अप्रैल 12 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। दिल्ली-आगरा हाईवे की मुख्य लेन पर धीमी रफ्तार से चलने वाले ऑटो और ई-रिक्शा जैसे वाहनों के कारण सुबह-शाम ट्रैफिक की रफ्तार थम रही है। शहरी क्षेत्र के अंदर ज्यादा ऑटो के कारण लंबी दूरी के वाहनों की रफ्तार थम जाती है। जबकि ऐसे वाहनों के लिए हाईवे के दोनों ओर सर्विस रोड है। फिर भी सर्विस रोड कापूरी तरह प्रयोग नहीं हो रहा है। दिल्ली-आगरा हाईवे के छह लेन बनने के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने योजना बनाई थी कि ऑटो और अन्य धीमी गति के वाहनों को सर्विस रोड पर चलाया जाएगा, ताकि मुख्य मार्ग पर लंबी दूरी तय करने वाले वाहनों की रफ्तार प्रभावित न हो। लेकिन यह योजना अब तक पूरी तरह लागू नहीं हो पाई है। नतीजतन, हाईवे की मुख्य लेन पर ही ऑटो और ई-रिक्शा बड़ी संख्या में दौड़ते नजर आते हैं। फरीदाबाद में वर्तमान में करीब...