फिरोजाबाद, अप्रैल 20 -- फिरोजाबाद, नगला खंगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात सर्विस रोड की खाई में कार गिरने से युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से कार को सीधा कर उसमें फंसे शव को बाहर निकाला। जानकारी होने पर परिजन भी रोते बिखलते हुए पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गढैया चंद्रहंस निवासी 38 वर्षीय राजीव पुत्र रामस्वरूप शनिवार शाम दोस्त के पास जाने की कहकर घर से निकला था। देर रात एक बजे वह दोस्त की कार से घर वापस लौट रहा था। उसी दौरान बीरई की पुलिया के निकट कार अनियंत्रित होकर सर्विस रोड की खाई में जा गिरी। यह भी पढ़ें- दावत खाकर लौट रहा चूड़ी मजदूर वाहन से टकराया, मौत यह देखकर राहगीर रुक गए और 112 पर फोनकर घटना के बारे में जानकारी दी। कुछ समय बाद ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ भी आ...