पूर्णिया, फरवरी 5 -- अमौर, एक संवाददाता।अमौर थाना में कार्यरत हवलदार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके कमरे से बरामद होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी बुधवार सुबह करीब 10 बजे उस समय हुई, जब पुलिस कैंटीन का कर्मचारी रोज की तरह नाश्ता लेकर उनके कमरे में पहुंचा। कमरे का दरवाजा खुला था। अंदर जाने पर हवलदार जमीन पर गिरे हुए मिले, जिसके बाद शोर मचाने पर अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही अमौर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और वरीय अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद बायसी एसडीपीओ जितेंद्र कुमार पांडे, रौटा थानाध्यक्ष केके सौरभ तथा अन्य थाना क्षेत्रों के अधिकारी भी पहुंचे। मृतक हवलदार के गले में गोली के आरपार होने के निशान हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कमरे को सील कर दिया गया और फॉरेंसिक टीम को ज...