बांदा, जनवरी 31 -- बांदा। संवाददाता भूरागढ़ स्थित एक मोटर वर्कशाप में सर्विस मैन के पद पर तैनात युवक का शव शनिवार को सुबह बांदा-महोबा हाईवे किनारे पड़ा मिला। वह रात से लापता था। पुलिस युवक की मौत एचटी लाइन की चपेट में आने से बता रही है। वहीं परिजनों का कहना है कि उसकी आंख व चेहरे पर चोंट के निशान हैं। उसकी हत्या कर शव फेंका गया है। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गिरवां थाने के हुसैनपुर खुर्द गांव निवासी 32 वर्षीय नीरज तिवारी पुत्र स्व.शिव मोहन तिवारी भूरागढ़ स्थित टाटा मोटर्स के वर्कशाप में बतौर सर्विस मैन का काम करता था। वहीं कारखाना में ही वह रहता और खाता था। शनिवार को सुबह राहगीरों ने बाईपास के निकट शव पड़ा देखा तो पुलिस को जानकारी दी। भूरागढ़ चौकी इंचार्ज फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा भर...