नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने हड़ताल पर डटे अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारियों को एक बार फिर चेतावनी दी है। अब उन्होंने सर्विस ब्रेक (सेवा टूट) और प्रमोशन को हथियार बना लिया है। डिप्टी सीएम ने राजस्व पदाधिकारियों से हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने को कहा है। इसके लिए उन्हें 24 घंटे की मोहलत दी है। शुक्रवार 10 अप्रैल शाम तक उन्हें हड़ताल खत्म करने को कहा गया है। डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय सिन्हा ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि शुक्रवार की शाम पर हड़ताल से वापस नहीं लौटने वाले अंचल और राजस्व अधिकारियों की सेवा में टूट (सर्विस ब्रेक) होगी। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी इस डेडलाइन तक काम पर वापस लौट आएंगे, उनकी नौकरी ब्रेक नहीं की जाएगी। उनकी पदोन्नति की संभावना बनी रहेगी। मगर जो तय ...