ऋषिकेश, मई 26 -- ऋषिकेश रानीपोखरी स्थित नागाघेर में पुलिस हेड कांस्टेबल की सरकारी कार्बाइन (बंदूक) से संदिग्ध परिस्थितियों में धड़ाधड़ दस गोलियां चल गई। इनमें तीन गालियां कांस्टेबल की छाती में लगी। लहुलूहान हालत में कांस्टेबल को जौलीग्रांट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिसकर्मी का नाम सुनील बताया जा रहा है और वह देहरादून एयरपोर्ट के गेस्ट हाउस में तैनात था।गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा इलाका एक के बाद एक दस गोलियां चलने से न सिर्फ कांस्टेबल का घर, बल्कि आसपास का इलाका भी दहल उठा। फिलहाल पुलिस इस संदिग्ध मामले की जांच में जुटी है। फॉरेंसिक की टीम भी घटनास्थल से आवश्यक सबूत जुटाकर उनकी जांच कर रही है। थानाध्यक्ष आरएस खोलिया के मुताबिक 49 वर्षीय हेड कांस्टेबल सुनील कुमार जौलीग्रांट के ए...