बरेली, मई 12 -- फरीदपुर। नोटिस की समयावधि पूरी होने से पहले लोगों ने पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग के ओवरब्रिज के नीचे पीडब्ल्यूडी की जगह पर बने भवनों को लोगों ने खुद ही हटाना शुरू कर दिया है। नौ लोगों ने अपने अवैध निर्माण खुद तोड़ लिए हैं। जबकि 6 अन्य लोगों को पीडब्ल्यूडी ने तीन दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है।  पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर सेतु निगम की ओर से ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान कार्यदायी संस्था के ठेकेदार ने पूरी रोड को खोद डाली। इधर, रेलवे ने पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग लोगों के आवागमन के लिए बंद कर दी। यह भी पढ़ें- रुदौली की मुख्य सड़क पर लगा लाल निशान पीडब्ल्यूडी के एई ओमकार सिंह, सेतु निगम के इंजीनियर सुनील गिरि, नायब तहसीलदार शुभम पांडे, नगर पालिका परिषद के महेंद्र कुमार ने पैमाइश कर अवैध निर्माण चिह्...