मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 9 -- किसान के घर हुई लाखों की लूट के चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने हर वो हथकंडे अपना लिए हैं जिससे वो खुलासे करते हैं लेकिन कोई सफलता हाथ लगती नजर नहीं आ रही है। सर्विलांस फेल होने के बाद पुलिस ने एक बार फिर से मुखबिर पर भरोसा जताया है। पुलिस ने आसपास क्षेत्र के मुखबिरों को फिर से एक्टिव कर दिया है। मोहल्ला मिटठूलाल में रहने वाले किसान के घर चार दिन पूर्व तीन नकाबपोश बदमाशों ने 90 लाख से अधिक की लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटना के चार दिन बाद भी पुलिस के लिए बदमाशों को पकड़ना तो दूर की बात, एक कड़ी तक नहीं जोड़ पाई है। दिन रात सी सी टीवी कैमरों की फुटेजों को खंगाल रही पुलिस सिर्फ एक उस कडी की तलाश कर रही है जो बदमाशों तक पहुंचा सकती है लेकिन इतनी मेहनत करने के ब...