गौरीगंज, दिसम्बर 27 -- अमेठी। संवाददाता। जिले की सर्विलांस एवं स्वाट टीम ने लोगों के वर्षों से खोए हुए 86 मोबाइलों को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। एसपी ने पुलिस कार्यालय में मोबाइल मालिकों को उनके मोबाइल सौंपे तो मोबाइल पाकर लोगों में खुशी फैल गई। शनिवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने सर्विलांस व एसओजी टीम द्वारा बरामद किए गए मोबाइलों को उनके मालिकों को सौंपा। एसपी ने बताया कि बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग 13 लाख रुपए है। विभिन्न थाना क्षेत्रों के लोगों के यह मोबाइल अलग-अलग तिथियों में खो गए थे। जिसकी बरामदगी के लिए सर्विलांस प्रभारी बृजेश सिंह व एसओजी प्रभारी अनूप सिंह की टीम द्वारा लगातार प्रयास किया गया। जिसके बाद 86 मोबाइल बरामद कर लिए गए। अपने मोबाइल पाकर लोगों ने पुलिस के प्रति आभार जताया। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.