सर्विलांस टीम ने बरामद किए 105 मोबाइल, पीड़ितों को सौंपे
बाराबंकी, अक्टूबर 4 -- बाराबंकी। पुलिस ने गुमशुदा मोबाइलों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। सर्विलांस सेल और थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने तकनीक और सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल का प्रभावी उपयोग करते हुए 105 गुमशुदा मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए हैं। बरामद किए गए मोबाइलों की कीमत लगभग 21 लाख रुपये बताई जा रही है। रविवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) विवेक तिवारी द्वारा इन सभी मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। खोया हुआ फोन और अपना महत्वपूर्ण डेटा वापस पाकर लोगों ने बाराबंकी पुलिस का आभार जताया। विगत 10 महीनों में बाराबंकी पुलिस की मोबाइल रिकवरी टीम ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए 1061 से अधिक मोबाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.