नैनीताल, अक्टूबर 5 -- नैनीताल। महालय पक्ष की एकादशी को इंदिरा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस बार इंदिरा एकादशी छह अक्तूबर, मंगलवार को सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाई जाएगी। आचार्य पंडित प्रकाश जोशी के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से पितरों की प्रसन्नता के साथ मोक्ष की प्राप्ति का विशेष धार्मिक महत्व है। पंचांग के अनुसार एकादशी तिथि छह अक्तूबर की मध्यरात्रि 12:35 बजे तक रहेगी। अश्लेषा नक्षत्र रात 10:17 बजे तक रहेगा। सिद्धि योग सुबह 7:20 बजे तक रहेगा, जबकि चंद्रमा रात 10:17 बजे तक कर्क राशि में स्थित रहेंगे। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6:11 बजे से रात 10:17 बजे तक रहेगा। यह भी पढ़ें- पितृ पक्ष के इंदिरा एकादशी व्रत की ये है सही तारीख, जान लें पारण मुहूर्त भी पंडित जोशी ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार इंदिरा एकादशी पर भ...