लखीसराय, अक्टूबर 3 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। महिलाओं में तेजी से बढ़ते गर्भाशय ग्रीवा कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) से किशोरियों को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सर्वाभैक एचपीवी टीकाकरण अभियान में लखीसराय जिले ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिले ने 9 से 14 वर्ष तक की बालिकाओं का 99.8 प्रतिशत टीकाकरण कर राज्य स्तर पर सर्वोच्च रैंकिंग हासिल की है। ---

कैंसर से मिलेगी स्थायी सुरक्षा: मामले की जानकारी देते हुए जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार भारती ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन 9 से 14 वर्ष की किशोरियों को भविष्य में होने वाले गर्भाशय के कैंसर से स्थायी सुरक्षा प्रदान करती है। कम उम्र में दी जाने वाली यह वैक्सीन शरीर में मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करती है, जिससे भविष्...